बिज़नस आईडिया : काम सिर्फ 3 घंटे और कमाई 30000 रु, सिर्फ 15000 रु करने होंगे खर्च
आज हम आपसे एक स्मॉल बिजनेस आइडिया के बारे में बात करेंगे। अगर आपके पास साइकिल भी हैं तो फिर आप प्रतिदिन सुबह के समय केवल 3 घंटे काम करके आराम से 30 हजार रु महीने का कमा सकते है। ये बिजनेस में लगभग आपको जीरो इन्वेस्टमेंट करना होगा और ज्यादा से ज्यादा इन्वेस्टमेंट की बात करें तो आपको इसमें 15 हजार रु का इन्वेस्टमेंट करना होगा।
हर महिने 15 हजार रु कमा सकते हैं
फ्लोरिस्ट का काम एक ऐसा काम हैं। जो एक बेहतर मुनाफा देता हैं। साथ ही आपको ये एक ब्रांड भी बना देता हैं। शहरों में अधिकतर फूल वाले भैया चौराहे में किनारे या फिर दुकान लगाकर बैठे हुए दिखते हैं। आपको फूलों की होम डिलीवरी शुरू करनी है। यदि आप अपने शहर में सिर्फ 100 परिवारों में भी फूलों की डिलीवरी करते हैं। तो आप एक बेहतर मुनाफा कमा सकते है। देश के हर छोटे शहर में एक फूल के पैकट की कीमत 10 रु होती हैं और आपकी लागत की बात करें तो वो 5 रु होती हैं। यदि आप दिन का 500 रु की कमाई कर सकते है। इस हिसाब से आप महीने के 15 हजार रु कमा सकते है।
पहचान बनेगी तो ऑर्डर अधिक आएगा
बात केवल यही तक नहीं रुकती हैं जब आपके आस-पास के लोगों के यह आप फूलों को डिलीवरी करते हैं। तो फिर आपकी उन लोगों से पहचान बनती हैं। त्योहारों के समय फूल की खरीददारी अधिक होती है। लोग आज के समय में तो बर्थडे पार्टी में भी फूलों का डेकोरेशन कराते हैं।
अपना विजिटिंग कार्ड बनवा सकते है शादियों में भी और बर्थडे पार्टी में भी आपको फूलों के ऑर्डर अधिक मिलेंगे क्योंकि आपकी उनसे अच्छी पहचान भी हो गई हैं और आप उनको डेली डिलीवरी दे रहें हैं। आप एक विजिटिंग कार्ड भी बनवा सकते हैं। जहां पर आप अपने नाम के आगे फ्लोरिस्ट लिखवा सकते है। ये आपको एक अलग पहचान देगा।